बीकानेर: बीकानेर में ईंधन बचत के लिए विधायक जेठानंद व्यास का 'ई-स्कूटी अंदाज़' शहर में बना चर्चा का विषय
बीकानेर में विधायक जेठानंद व्यास का अनोखा और सादगी भरा अंदाज़ शनिवार को शहरभर में चर्चा का विषय बना रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत संदेश के बाद विधायक इलेक्ट्रिक स्कूटी पर शहर की सड़कों पर नजर आए। VIP गाड़ियों और लंबे काफिलों से अलग हटकर उन्होंने पूरे दिन ई-स्कूटी से विभिन्न इलाकों का दौरा किया और जनता को पेट्रोल-डीजल बचाने के साथ पर्यावरण संरक्ष