चाचौड़ा: बीनागंज में 10 साल के बच्चे के अपहरण करता दो आरोपियों को उम्र कैद ₹7 लाख वसूली थी फिरौती, जिला कोर्ट ने दिया फैसला
चाचौड़ा थाना के बीनागंज में जून 2018 में फरियादी मनीष पालीवाल के 10 वर्षीय बेटे का अपहरण करने वाले दो आरोपी शुभम राजपूत और सुरदीप राजपूत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है ₹16000 जुर्माना किया है। 9 जुलाई को पैरवीकरता अधिवक्ता ने बताया, आरोपियों ने 12 लाख फिरौती मांगी, 7 लाख रुपए वसूले थे। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया था।