पन्ना: कलेक्टर पहुंचीं विस्थापितों के बीच, केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावितों की सुनीं समस्याएं
Panna, Panna | Apr 19, 2026 केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रभावितों के लिए बड़ी खबर है। पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने आज कोनी और गहदरा गांव का दौरा कर विस्थापित परिवारों को उचित मुआवजे और नई जगहों पर मूलभूत सुविधाओं का भरोसा दिया। कलेक्टर ने नया सर्वे कराने और राशन वितरण में गड़बड़ी की जांच के सख्त निर्देश भी दिए हैं।