मछलीशहर: जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नॉन इण्टर लाकिंग कार्य का डीआरएम द्वारा किया गया निरीक्षण
जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के तहत कराये गये कार्य का नान इण्टरलाकिंग कार्य किया जा रहा है जिसके तहत 3 सितम्बर से 22 सितम्बर तक ट्रेनो का संचालन बंद कर दिया गया है। गुरुवार दोपहर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआएम शचींद्र मोहन शर्मा विशेष सैलून से 12 बजे पहुचे और स्टेशन पर हो रहे कार्यों का निरिक्षण किया ।