कानपुर: बर्रा विश्व बैंक में नाले किनारे अतिक्रमण हटवाने गई नगर निगम की टीम पर कब्जेदारों ने किया हमला
बर्रा विश्वबैंक में नाले किनारे सालों से बनी झुग्गी-झोपड़ियों को ढहाने के लिए गुरुवार 3:30 बजे बुलडोजर गरजा तो लोग बुलडोजर के आगे लेट गए। प्रवर्तन दल में भीड़ को हटाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने पथराव कर दिया। जिसमें एक महिला बेसुध हो गई। मौके पर बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामे के बाद टीम एक दिन में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम देते हुए वापस लौट गई।