कानपुर: चकेरी के श्याम नगर चौकी में तैनात दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया
श्याम नगर चौकी में तैनात दरोगा को बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया तभी उसने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। जिसके बाद अस्पताल में आरोपी दरोगा को भर्ती कराया गया है।एंटी करप्शन यूनिट के इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने गुरुवार 10 बजे बताया कि दरोगा को भर्ती कराया गया है।डाक्टरों की रिपोर्ट के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।