कानपुर: पुलिस ने 25000 के इनामियां अभियुक्त को किया गिरफ्तार, सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर ने दी जानकारी
बुधवार गुरुवार रात लगभग 01:00 बजे गोविंद नगर पुल, डाक यार्ड, जीएमसी सिख लाइन के पास पुलिस व वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में थाना फजलगंज पर पंजीकृत अभियोग में वांछित ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त मोहम्मद आकिब के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार हेतु हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।