सदर: इंश्योरेंस पॉलिसी अपडेट के नाम पर ₹12.5 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने सरगना समेत 5 को किया गिरफ्तार
वाराणसी। इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम भरने, अपडेट कराने और लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गैंग का वाराणसी साइबर क्राइम थाना ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना समेत पांच शातिर साइबर अपराधियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है।