मां बाड़ी योजना में कार्यरत राजस्थान शिक्षा सहयोगी संघ धरियावद ने जिलाध्यक्ष खेमराज मीणा के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ो की तादाद में इकट्ठा होकर पांच सूत्री मांगों को लेकर क्षेत्रीय MLA थावरचंद डामोर के आवास भांडला में ज्ञापन सौंपा है। वही बजट सत्र के दौरान विधानसभा सदन में प्रमुखता के साथ मां बाड़ी योजना में कार्यरत शिक्षा सहयोगी का मुद्दा उठाने की मांग।