पूर्णिया पूर्व: चांदी कठुआ गांव से 30 वर्षीय युवक हुआ लापता, मामला दर्ज
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदी पंचायत अंतर्गत चांदी कठुआ गांव निवासी रूपेश मेहता पिता रामलाल मेहता पिछले 12 मार्च से लापता है।मामले में परिजनों के द्वारा मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।जिसमे उसके द्वारा बताया गया है कि 12 मार्च को उनके पुत्र व पड़ोसी के बीच मारपीट हुई थी ,उसी दिन से वह लापता है।