बहेड़ी: वन विभाग तिराहे से चोरी की 6 बाइक और एक स्कूटी के साथ तीन शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बहेड़ी के वन विभाग तिराहे से चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ तीन ऑटो लिफ्टर को धर दबोचा इनके कब्जे से बाइक की 12 चावियों का एक गुच्छा बरामद हुआ जिसके बाद इन तीनों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो इनकी निशानदेही पर वन विभाग तिराहे के पास चोरी की 6 बाइक एक स्कूटी और बरामद की गई।