तिरोड़ी: तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मिरगपुर से 14 वर्षीय बालक लापता, पुलिस और परिजन कर रहे तलाश, हेल्पलाइन नंबर जारी
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मिरगपुर से 14 वर्षीय बालक संगम पिता भीम प्रसाद पटले बीते 3 दिन से लापता है। बालक को आखिरी बार 28 मई को कटंगी के सिनेमा चौक स्थित अंबिका भोजनालय और पाथरवाड़ा रोड पर स्थित एक जलपान गृह के आसपास देखा गया था।सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9131019675 जारी किया गया है। लापता होने के बाद से घर का माहौल तनावपूर्ण है।