कौंच: पटेल नगर कोंच में विवाहिता को जलाने की कोशिश का मामला, परिजनों की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज, सीओ ने दी जानकारी
Konch, Jalaun | Jun 22, 2026 कोंच के पटेल नगर में विवाहिता को जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगाने का प्रयास किया। घायल महिला को पहले सीएचसी और बाद में उरई रेफर किया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने रविवार व सोमवार मध्यरात्रि 1:45 बजे जानकारी दी है।