बेनीपुर: बेलौन गांव में बंद घर से ₹50 हजार की नकदी, सोने-चाँदी के जेवरात व अन्य सामान हुआ चोरी; जांच शुरू
पीड़ित सुरेश झा का कहना है कि चार दिन पहले रांची गया था। वापस आने पर मुख्य गेट पर ताला लगा था, जिसे खोलकर अंदर प्रवेश किया तो कमरे का ताला टूटा था तथा सामान इधर-उधर बिखड़ा था। अलमीरा में रखा 50 हजार रुपये नगद सहित सोने-चांदी की जेवरात में कीमती वस्त्र चोर ले गए। सूचना मिलते ही बहेड़ा पुलिस पहुंचकर मामले की तहकीकात की।