छिबरामऊ: छिबरामऊ नगर निवासी प्रशांतानंद चन्दन महाराज जी द्वारा अयोध्या धाम श्रीराम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है
अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर के शुभारंभ के बाद वहां रामलला के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दर्शन के बाद भक्तों को रामनाम की गंगा में डुबकी लगवाने वाले कन्नौज के 'चंदन' की अब सोशल मीडिया पर धूम है। जगद्गुरु स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान कर इत्र इतिहास की पावन धरा का नाम रोशन किया है।