अलावां पंचायत में पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव ने चलाया जनसंपर्क अभियान, जनता से लिया आशीर्वाद
हिलसा के पूर्व विधायक और राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने रविवार दोपहर 12:30 बजे परवलपुर प्रखंड के अलावां पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और पार्टी की नीतियों पर चर्चा की।उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव द्वारा की गई घोषणाओं,जैसे "माई बहिन मान योजना" से महिलाओं में काफी उत्साह है।