शिवहर: एसडीएम कार्यालय में एसडीएम और एसडीपीओ ने सभी थाना अध्यक्ष और सीओ के साथ की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अविनाश कुणाल और एसडीपीओ अनिल कुमार ने सभी थाना अध्यक्ष व सीओ के साथ बैठक की, जहां एसडीएम ने बताया कि पूरे जिले में भूमि संबंधित 37 मामले लंबित पड़े हुए हैं। सभी सीओ और थाना अध्यक्ष को सख्त निर्देश दिए कि भूमि संबंधित मामलों को पेंडिंग न रखकर जल्द से जल्द निपटारा करें।