टिकारी: CUSB में PM के ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का प्रसारण, विधानसभा अध्यक्ष भी रहे उपस्थित
Tikari, Gaya | Aug 2, 2026 CUSB के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय परिवार ने रविवार को PM नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ के लाइव प्रसारण को सुना। विवेकानन्द सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, लघु जल संसाधन मंत्रीं संतोष कुमार सुमन, औरंगाबाद MP अभय कुशवाहा शामिल हुए।