जौनपुर: नगर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश महिला शाखा की टीम का हुआ विस्तार
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश महिला शाखा की टीम का विस्तार सुबह 10 बजे किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव ने संगठन को मजबूत करने के लिए श्रीमती शशिकला श्रीवास्तव को प्रदेश संरक्षक, श्रीमती निशा श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव, श्रीमती सुमति व श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया।