कैराना: कांधला में नानूपुरी गेट के निकट जमीन के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद, मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम
Kairana, Shamli | Apr 15, 2026 कांधला में नानूपुरी गेट के निकट जमीन स्थित है। जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और दोनों जमीन पर अपना—अपना स्वामित्व जताने लगे। यह मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा। बुधवार शाम करीब पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने जमीन के बारे में जानकारी जुटाई।