हाटा: टेकुआटार में भाजपा मंडल कार्यसमिति की हुई समीक्षा बैठक,बनी चुनावी रणनीति
लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को कुशीनगर विधानसभा के टेकुआटार,कसया देहात,साखोपार व कुशीनगर मण्डल की बैठक हुई,जिसमें लोकसभा प्रत्याशी व सांसद विजय दूबे ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में सहयोग की अपील करते हुए कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से पिछले दस वर्षो में कुशीनगर आगे बढ़ा।