हाटा: अहिरौली राजा चौराहे पर दुकान के पीछे से दीवार तोड़कर की गई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कसया निवासी संतोष वर्मा पुत्र स्व ध्रुव वर्मा अहिरौली राजा चौराहे पर सोने चांदी की दुकान चलाते हैं।सोमवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए।मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि पीछे से दिवाल तोड़कर अंदर घुस कर अज्ञात चोरो ने दुकान में रखे तिजोरी तोड़कर उसमे रखा 450 ग्राम सोने का जेवर,आठ किलोग्राम चांदी व काउंटर से 45 हजार रुपए चोरी हो गई