Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image

टावर निर्माण के दौरान मृत मजदूर के परिजनों का भुगतान रुका जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह ने दी चेतावनी सिंगरौली। ग्राम परसदेही निवासी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद शाह की पावर ग्रिड कंपनी के निर्माणाधीन टावर में कार्य के दौरान हुई मृत्यु के बाद मुआवजा भुगतान को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। परिजनों का आरोप है कि समझौते के तहत कंपनी प्रबंधन द्वारा दिया गया चेक बैंक में आपत्ति दर्ज कराकर रुकवा दिया गया, जिससे परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इस मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह ने पीड़ित परिवार के समर्थन में प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि समझौते के अनुरूप परिजनों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि परिवार को राहत मिल सके। परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन एवं सिंगरौली विधायक से मामले का संज्ञान लेकर न्याय दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ और भुगतान बहाल नहीं कराया गया, तो पीड़ित परिवार के साथ आंदोलन किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं संबंधित पक्षों की होगी।टावर निर्माण के दौरान मृत मजदूर के परिजनों का भुगतान रुका, आंदोलन की चेतावनी

Singrauli, Singrauli | Jul 12, 2026
टावर निर्माण के दौरान मृत मजदूर के परिजनों का भुगतान रुका जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह ने दी चेतावनी सिंगरौली। ग्राम परसदेही निवासी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद शाह की पावर ग्रिड कंपनी के निर्माणाधीन टावर में कार्य के दौरान हुई मृत्यु के बाद मुआवजा भुगतान को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। परिजनों का आरोप है कि समझौते के तहत कंपनी प्रबंधन द्वारा दिया गया चेक बैंक में आपत्ति दर्ज कराकर रुकवा दिया गया, जिससे परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इस मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह ने पीड़ित परिवार के समर्थन में प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि समझौते के अनुरूप परिजनों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि परिवार को राहत मिल सके। परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन एवं सिंगरौली विधायक से मामले का संज्ञान लेकर न्याय दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ और भुगतान बहाल नहीं कराया गया, तो पीड़ित परिवार के साथ आंदोलन किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं संबंधित पक्षों की होगी।टावर निर्माण के दौरान मृत मजदूर के परिजनों का भुगतान रुका, आंदोलन की चेतावनी - Singrauli News