बाह: जैतपुर में मंदिरों से घंटा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार
जैतपुर क्षेत्र में खेड़ा राठौर पुलिस ने मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गुमानसिंह पुरा चौराहे से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 33 पीतल के घंटे और एक बोलेरो पिकअप बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बाह क्षेत्र के कई मंदिरों से चोरी की वारदात कबूल की। आरोपियों ने 10 बड़े और 23 छोटे घंटे चोरी करने की बात स्वीकार