मंझनपुर: महाकुंभ भगदड़ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देने के लिए पश्चिम शरीरा चौराहा पर निकाला गया कैंडल मार्च
पश्चिम शरीरा इलाके के चौराहा पर बृहस्पतिवार शाम कैंडल मार्च निकालकर प्रयागराज महाकुंभ में जान गवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी गई है।व्यापार मंडल और आम लोगों ने मिलकर यह कैंडल मार्च में हिस्सा लिया है।प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ की मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत हुई है जिस पर शोक प्रकट करते हुए कुछ देर के लिए मौन रखा गया है।