मंझनपुर: पश्चिम शरीरा में भव्य निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न, 234 मरीजों का हुआ उपचार
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर, पश्चिम शरीरा में गुरुवार को 11 बजे निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वर्ण प्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। यह शिविर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अक्षय लाल के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, आदि मौजूद रहे।