खैर: टप्पल पुलिस ने ₹25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Khair, Aligarh | Apr 19, 2026 आपको बता दें अलीगढ़ के थाना टप्पल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने ₹25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि 25 नवंबर 2025 को कुछ अज्ञात लोगों ने वादी पर ईंट, पत्थर और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया था, साथ ही मोबाइल और नगदी भी लूट ली थी।इस मामले में थाना टप्पल में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।