खिरकिया: समय सीमा में सेवा न देने पर खिरकिया सीएमओ पर कार्रवाई, कलेक्टर ने लगाया ₹2000 का जुर्माना
Khirkiya, Harda | May 21, 2026 लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों को निर्धारित समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने के नियमों का पालन नहीं करने पर खिरकिया नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) महेन्द्र शर्मा पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने सीएमओ महेन्द्र शर्मा को निर्देश दिए हैं कि वे सात दिवस के भीतर चालान के माध्यम से जुर्माने की राशि जमा कराना सुनिश्चित करें।