कहरा: कड़ी सुरक्षा के बीच थाना चौक मंदिर में दुर्गा मां की प्रतिमा का हुआ विसर्जन, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई
सहरसा के थाना चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य प्रतिमा को स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया था। आज शुक्रवार को ढोल नगाड़ों के धुन पर श्रद्धा व भक्ति के साथ प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया। मौके पर बड़ी संख्यां में मौजूद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माँ दुर्गा की प्रतिमा को विदाई दी।