सरदारशहर: ताल मैदान में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा वाचक ने माता सीता के स्वंयवर का प्रसंग सुनाया
सरदारशहर के ताल मैदान में गुरु गोरखनाथ जी जाहरवीर जी गोगाजी गौशाला समिति मीतासर की ओर से चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन बुधवार शाम 4 बजे कथावाचक शंकर दास जी महाराज ने भगवान श्रीराम-माता सीता के मिलन व माता सीता के स्वयंवर का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि पुष्प वाटिका प्रसंग में सीता जी ने माता गौरी से राम जी को वर के रूप में मांग लिया।