गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के देवघाट पर रूस, यूक्रेन सहित कई देशों के विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान
गया के देवघाट पर रूस,यूक्रेन,स्पेन,अमेरिका सहित विभिन्न देशों से 17 विदेशी श्रद्धालुओं ने गुरुवार की सुबह 10 बजे अपने पितरों का पिंडदान किया है।रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई महीनों से युद्ध चल रहा है।ऐसे में रूस और यूक्रेन के विदेशी श्रद्धालु एक साथ बैठकर अपने पितरों को उद्धार और मोक्ष की कामना के साथ पिंडदान,तर्पण व श्राद्ध कार्य को कर रहे है।