जांजगीर: सिटी कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा में कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया को देसी शराब दुकान के पास से पकड़ा गया, जहां वह चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।