मंदसौर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: मशीनों की गर्जना के बीच प्रशासन का शिकंजा
अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: मशीनों की गर्जना के बीच चला प्रशासन का शिकंजा मंदसौर की धरती के नीचे छिपे खनिजों पर चल रहे अवैध खेल पर आखिरकार प्रशासन का शिकंजा कस गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत होते ही खनिज विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में लगी 02 पोकलेन, 02 जेसीबी और 07 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।