धौलपुर: अग्रवाल धर्मशाला सेअग्रोहा शक्तिपीठ में सेवा-समर्पण की भावना से मां माधवी रसोई में अग्रजनों ने भेजी एक ट्रक रसद सामग्री
धौलपुर. जिला अग्रवाल महासमिति द्वारा प्रत्येक अग्रबंधु को अग्रोहा शक्तिपीठ से जोड़ने के उद्देश्य व श्रावण मास में सेवा-समर्पण की भावना से अग्रोहा शक्ति पीठ में संचालित माँ माधवी अन्नक्षेत्र (रसोई) में सहयोग करने का निर्णय किया गया। महासमिति द्वारा जिले की समस्त ईकाइयों से पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने के लिए अग्रजनों को प्रेरित किया गया।