धौलपुर: जिला भाजपा कार्यालय पर बैठक का हुआ आयोजन, 14 अगस्त को युवा मोर्चा निकालेगा 161 फीट लंबे तिरंगे की यात्रा
रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धौलपुर पर ज़िलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाराशर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा धौलपुर के द्वारा जिले की सभी विधानसभाओं में युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।