गुन्नौर: तहसील गुन्नौर क्षेत्र में अलग-अलग कस्बों और गांवों में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के अलग अलग कस्बों और गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सुबह से ही झांकी और जुलूस निकलना शुरू हुए। जिसका सिलसिला शाम 6 बजे तक जारी रहा। इस मौके पर अलग-अलग स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।