चाईबासा: ACC अडानी सीमेंट प्लांट बंद करने की नोटिस के खिलाफ भड़के मजदूर, चाईबासा में जोरदार प्रदर्शन
पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी स्थित ACC अडानी सीमेंट प्लांट को बंद करने के प्रबंधन के फैसले के खिलाफ मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा है। बुधवार को प्लांट बंद करने के नोटिस के विरोध में सैकड़ों की संख्या में मजदूर सड़कों पर उतर आए। झारखंड जनरल कामगार यूनियन के नेतृत्व में मजदूरों ने चाईबासा स्थित सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कि