मंझनपुर: भेलखा गांव में पुरानी रंजिश के चलते महिला पर हुआ हमला, घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया गया हमला, पति भी गंभीर घायल
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग गुरुवार शाम लगभग 5 बजे घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में महिला समेत उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। घायल पति का इलाज मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।