कर्वी: एसपी ने हरिमोहन सिंह इण्टर कॉलेज बछरन में बच्चों को महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा नोडल अधिकारी मिशन शक्ति/क्षेत्राधिकारी राजापुर जयकरन सिंह की उपस्थिति में थाना पहाड़ी अन्तर्गत हरिमोहन सिंह इण्टर कॉलेज बछरन में माँ सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण कर छात्र/छात्राओं को महिला सशक्तिकरण,नशामुक्ति,साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।