कर्वी: कर्वी के इटरौल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति और 5 वर्षीय बालक हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कर्वी के इटरौल के पास गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 वर्षीय बालक अनमोल सहित पति/ पत्नी मैयादीन और अंशु निवासी चकौंध घायल हो गए। तीनों बाइक से चकौंध से कर्वी जा रहे थे ,तभी इटरौल के पास यह हादसा हो गया। वहीं परिजनों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।