कर्वी: चित्रकूट पटेल तिराहे में बेटे की शिकायत लेकर भूख हड़ताल पर बैठी बुजुर्ग महिला, अधिकारियों से न्याय की कर रही मांग
चित्रकूट के पटेल तिराहे में एक बुजुर्ग महिला अपने बेटे की शिकायत लेकर भूख हड़ताल के बैठी है. महिला का आरोप है कि कलयुगी बेटे ने उसकी ज़मीन और घर बेचकर उसके हिस्से की रकम हड़प ली। वृद्ध महिला ननकई के बेटे मंगल निषाद ने न केवल उसकी ज़मीन बेच दी, बल्कि उससे मिलकर जमीन के क्रेता से रकम भी हड़प ली। अब ननकई को अपनी माँगों के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।