बागपत: बागपत में भर्ती परीक्षा को लेकर होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
बागपत में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रविवार को करीब शाम 5:30 बजे पुलिस अधीक्षक बागपत के निर्देशन में स्थानीय अभिसूचना इकाई ने जनपद के विभिन्न होटलों, लॉज और ठहराव स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।