🔳मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने किया शासकीय हाईस्कूल बड़गांव का अवलोकन
🔳विद्यार्थियों से किया संवाद, शिक्षण व्यवस्था और मध्यान्ह भोजन का लिया जायजा
🔳कटनी- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शुक्रवार को शासकीय हाईस्कूल बड़गांव का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण व्यवस्था, पाठ्यपुस्तक वितरण, गणवेश एवं मध्यान्ह भोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ का भी आकलन किया।
*शिक्षण व्यवस्था एवं मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण*
सीईओ सुश्री कौर ने कक्षा 8वीं में पाठ्यपुस्तक वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को गणवेश उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक विषय के नियमित एवं प्रभावी अध्यापन के संबंध में चर्चा की। जिला पंचायत सीईओ ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
*विद्यार्थियों से शैक्षणिक विषयों पर चर्चा*
अवलोकन के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने कक्षा 10वीं में विद्यार्थी संस्कार उपाध्याय से मीथेन, ईथेन एवं ब्यूटेन की संरचना तथा पाचन तंत्र से संबंधित विषयों पर चर्चा की। वहीं छात्रा सोनाली यादव से हृदय की संरचना के संबंध में संवाद किया। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी बातचीत कर उनकी विषयगत समझ और पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली।
*विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण*
विद्यालय भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SewaSankalpAbhiyaan
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
51 views | Katni, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026