सिंघेश्वर: पुलिस केंद्र सिंहेश्वर में परेड का आयोजन, अनुशासन पर दिया गया जोर
मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस केंद्र सिंहेश्वर में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के लिए परेड का आयोजन किया गया। परेड के माध्यम से अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कार्यकुशलता बनाए रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा और समयपालन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।