नारासन: मंडावली में जलभराव का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंडावली मे खेत,विद्यालय,शमशान घाट और कब्रिस्तान में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। किसानों की फैसले खराब हो चुकी है। किसानों को अन्य दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ गांव का निरीक्षण किया है। जल्द ही समस्या का समाधान करने का आदेश दिया है।