नारासन: नगला कोयल से पुलिस ने शातिर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, जमीन में गड्ढे बनाकर छिपाई थी कच्ची शराब, वीडियो वायरल
मंगलौर कोतवाली पुलिस ने नगला कोयल गांव से मोतीलाल नाम के कच्ची शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। मोतीलाल जमीन में गड्ढे खोदकर मिट्टी के घड़े में कच्ची शराब के पाउच रखता था। पुलिस ने गड्ढे से कच्ची शराब के 42 पाउच बरामद कर लिए है। गड्ढे से शराब निकालने का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मोतीलाल के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।