नारासन: मंगलौर निवासी दो भाइयों पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला, कोतवाली में घुसकर बचाई जान
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को मंगलौर निवासी अजीम कुरैशी ने तहरीर देकर बताया कि पीरपुरा गांव निवासी कुछ युवक उनके साथ रंजिश रखते है। जिसके चलते आज आरोपियों ने लाठी डंडों से उनके ऊपर हमला किया है। जिसके बाद अजीम कुरैशी और उसके भाई ने गंगनहर कोतवाली में घुसकर अपनी जान बचाई है। पीड़ित में आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।