हज़ारीबाग: हजारीबाग में बोकारो नदी की धारा रोककर अवैध कोयले का खेल, जंगल बने तस्करी का रास्ता
हजारीबाग के केदला और बसंतपुर इलाके में अवैध कोयला खनन को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि बंद खदानों से कोयला निकालने के लिए बोकारो नदी की धारा तक रोक दी गई है। सूत्रों के अनुसार जंगल रास्तों से प्रतिदिन कोयले की तस्करी बिहार और यूपी भेजी जा रही है। वहीं भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने इसे “स्टेट स्पॉन्सर्ड” बताते हुए सरकार और पुलिस पर संरक्षण देने का आर