कोडरमा: कोडरमा घाटी में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
कोडरमा घाटी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने जंगल इलाके से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है।