कोडरमा: पानी टंकी रोड पर मारवाड़ी बैडमिंटन प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों से भरा शहर
मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित मारवाड़ी बैडमिंटन प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन स्थल पर सुबह से ही खिलाड़ियों, दर्शकों और समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने पूरे माहौल को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया। बैडमिंटन प्रेमियों के चेहरों पर उत्साह और तालियों की गूंज ने आयोजन को यादगार बना दिया।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अभिषेक शास्त्री द्वारा की गई।